रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बारहवीं की एक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने सुनसुान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, एक युवती रुद्रपुर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। सोमवार को रोज की तरह वह अपने स्कूल जाने को घर से निकली थी। इस दौरान उसका एक परिचित युवक कॉलोनी के गेट के पास उसे मिला और स्कूल छोड़ने का झांसा देकर उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे शांति विहार वाले रास्ते पर सुनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं इसके बाद छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना द...