रुद्रपुर, अगस्त 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीते दिनों काशीपुर हाईवे पर एलायंस कॉलोनी से कुछ दूर फ्लाईओवर के पास वाल्मीकि समाज के दो युवकों को स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारने और जानलेवा हमले करने के मामले में आरोपी भाजपा नेता और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को समाज का आक्रोश भड़क गया। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़पें और धक्का-मुक्की हुई। वहीं गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों समेत समाज के लोगों ने दिनभर कोतवाली का घेराव किया। शाम को पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने पर फिर से हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। देर शाम तक समाज के लोग कोतवाली में ही ...