Rudrapur News: रुद्रपुर में बनेगा पंजाबी भवन, मेयर विकास शर्मा की घोषणा
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम सभागार में पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में मेयर विकास शर्मा ने शहर में पंजाबी समाज के लिए आधुनिक पंजाबी भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बंग भवन और पूर्वांचल भवन की तर्ज पर पंजाबी समाज के लिए भी सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। साथ ही विभाजन विभीषिका के बलिदानियों की स्मृति में स्मारक विकसित करने की योजना पर भी काम होगा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, जिलाध्यक्ष पंकज बांगा समेत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। महासभा ने सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थायी भवन की मांग रखी, जिस पर मेयर ने शीघ्र भूमि चयन कर निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.