Rudrapur News: रुद्रपुर में बदला मौसम का मिजाज, दिनभर धूप, बादल और बारिश
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। शहर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह धूप खिली रही, दोपहर में हल्की बारिश हुई और शाम को तेज बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलाई। मौसम के इस लगातार बदलते रुख से लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 84 प्रतिशत और दोपहर में 76 प्रतिशत रही। पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से 15.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पिछले 24 घंटे में 4.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। सूर्योदय सुबह 5:29 बजे और सूर्यास्त शाम 7:08 बजे हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.