Rudrapur News: रुद्रपुर में पहली बार पर्वतीय समाज की रामलीला होगी
रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पर्वतीय समाज समिति की ओर से रुद्रपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही रामलीला की तैयारियों का रविवार को श्री श्री मनोकामना माता मंदिर, हंस विहार फेस-2 में शुभारंभ किया गया। हनुमान जी की स्तुति, श्री रामचंद्र कृपालु भज मन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ रामलीला की रिहर्सल शुरू हुई। मंदिर परिसर रामभक्ति के स्वरों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पर्वतीय समाज समिति और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। पीसी शर्मा ने हारमोनियम पर भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। आयोजकों ने कहा कि रुद्रपुर में पर्वतीय समाज की पहली रामलीला महज धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने की पहल है। यह भी पढ़ें- Rudrapur ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.