रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चार और पांच नवंबर को अनुसूचित जाति ओपन बालक वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की के अनुसार, प्रतियोगिता मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में होगी। इसका आयोजन खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: वुडबॉल की टीम के लिए 12 नवंबर को चयन ट्रायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...