रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के संजय नगर खेड़ा में एक बुजुर्ग का शव घर के अंदर सड़ी-गली अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे सतनाम सिंह निवासी संजय नगर खेड़ा ने एसएसआई महेश कांडपाल को फोन पर 65 वर्षीय भरत लाल पुत्र विंदेश्वरी लाल की घर में मौत होने की सूचना दी। इस पर एसएसआई पुलिस टीम, फील्ड यूनिट और डायल-112 कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र सुरजन लाल ने बताया कि उसके पिता भुट्टा बेचने का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। 29 जुलाई की रात भोजन करने के बाद वह दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इसके बाद 30 और 31 जुलाई को वह भोजन करने घर नहीं आए। शुक्रवार को पड़ोसियों ने उनके ...