रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी सहित देश की बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आम आदमी पार्टी की प्रदेश महासचिव (महिला मोर्चा) किरण पांडे विश्वास के नेतृत्व में आंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक निकली यात्रा में महिला शक्ति, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर न्याय की मांग उठाई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर 'अंकिता को न्याय दो', 'बेटियों के सम्मान में नारी अब मैदान में', 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इस मौके पर किरण पांडे विश्वास ने कहा कि अंकिता सहित देश की हर बेटी को न्याय मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने क...