रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की कई टीमों ने सोमवार सुबह शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी रोहिताश बत्रा और नामचीन चिकित्सक डॉ. दीपक छाबड़ा के आवास पर छापेमारी की। सर्च एंड सीजर की इस कार्रवाई के दौरान टीमों ने दोनों के घरों में तलाशी लेकर कारोबार, संपत्ति, बैंक खातों और आयकर रिटर्न से संबंधित जानकारी जुटाई। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवानों और यूपी पुलिस को तैनात किया गया था। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा और भाजपा नेता अमित नारंग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी को भी घरों के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 3 हॉस्पिटलों पर आयकर की रेड समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी। सूत्रों क...