रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रुद्रपुर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज हो गया है। शनिवार को मेयर विकास शर्मा ने खुद मोर्चा संभालते हुए मुख्य बाजार, फुलसुंगा, फुलसुंगी और आदर्श कॉलोनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सड़क मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कई स्थानों पर पैचवर्क कार्यों का शुभारंभ भी किया। सड़कों की मरम्मत शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और मेयर का आभार व्यक्त किया। मेयर ने संबंधित ठेकेदारों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश और तकनीकी अड़चनों के कारण काम में देरी हुई, लेकिन अब तेजी से मरम्मत कराई जा रही है। आवास विकास, भूरारानी और अन्य क्षेत्रों में भी अभियान च...