रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रामदत्त जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी, खिलानंद अटवाल, गीता गोस्वामी, रीता राणा, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक खिलानंद अटवाल ने बच्चों के अनुशासन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने अभिभावकों के दिए गए सुझावों पर चर्चा की। पर्यावरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता आदि विषयों पर भी चर्चा की। संचालन आचार्य दीपक ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...