रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: किच्छा। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान योग अभ्यास के साथ शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस की खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ खेलों को भी जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। शतरंज के बालक वर्ग में मयंक प्रथम और ईश्वर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नेहा प्रथम और रुचि द्वितीय रहीं। यह भी पढ़ें- खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल आयोजित यह भी पढ़ें- खेल शरीर और मस्तिष्क दोनों के विकास के लिए आवश्यक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...