रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रायपुर गांव के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री की शिकायतों पर रविवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी के आदेश पर सुबह छह बजे भारी पुलिस बल के साथ दबिश देकर कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके से करीब पांच हजार लीटर लहन नष्ट करने के साथ छह ड्रम भी निष्प्रयोज्य कर दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब के उत्पादन और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए रविवार सुबह रायपुर गांव के जंगलों में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान जंगल में संचालित अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। प...