Rudrapur News: रामलीला में तलवार लगने से कलाकार घायल
रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: खटीमा। रामलीला में मंचन के दौरान तलवार लग जाने से एक कलाकार घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कंजाबाग में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात श्रीराम का खर-दूषण से युद्ध का प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान खर का अभिनय कर रहे कंजाबाग के अमित जोशी के अचानक तलवार लग गई, जिससे उसके गले में चोट लग गई। कुछ देर के लिए रामलीला बंद कर हो गई। घायल कलाकार को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: शूर्पणखा का नाक कान कटते ही गूंजा जय श्री राम का जयकारा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के बताया कि कलाकार को चोट लगी थी। उसका इलाज कराया गया है। अब वह ठीक है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.