रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: खटीमा। शहर की सबसे पुरानी रामलीला में बुधवार रात श्रीराम के पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष के वनवास पर जाने का मंचन किया गया। इसके अलावा केवट द्वारा नौका से श्रीराम, सीता व लक्ष्मण को नदी पार कराने और भरत के श्रीराम से मिलकर उन्हें अयोध्या वापस चलने का निवेदन करने के प्रसंग का मंचन किया गया। वनवास पर निकले श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भेंट केवट से हुई। वहीं, भरत ने श्रीराम से अयोध्या लौटने का निवेदन किया। राजा दशरथ के परलोक गमन सहित अन्य प्रसंगों का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत-राम मिलन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: राम वनगमन का हुआ भावपूर्ण मंचन, भावुक हुए दर्शक रामलीला देखने के लिए मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। केवट की भूमिका रामचंद्र कश्यप, श्रीराम की वी...