रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: खटीमा। आदर्श ब्यानधुरा रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी है। कमेटी ने ब्यानधुरा धर्मशाला में तालिम प्रारंभ कर दी है। तालिम में कलाकार पूरे उत्साह के साथ रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का अभ्यास कर रहे हैं। तालिम में हार्मोनियम वादक त्रिलोचन गहतोड़ी और तबला वादक रोहित गहतोड़ी संगीत का अभ्यास करा रहे हैं। वहीं निर्देशक दिव्य प्रकाश जोशी एवं उप निदेशक हरीश लोहनी के मार्गदर्शन में कलाकार अभिनय और संवाद की तैयारी कर रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष गोविंद बल्लभ गहतोड़ी तथा उपाध्यक्ष दीपक जोशी तालिम के दौरान कलाकारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। रामलीला मंचन को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ब्यानधुरा धर्मशाला में नियमित रूप से तालिम कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 18 से 26 अक्टूबर...