Rudrapur News: राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का रुद्रपुर में स्वागत
रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे सांसद दिनेश आर्या का नगर निगम सभागार में मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि दिनेश आर्या के अनुभव और जनसेवा की भावना से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर शहर की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाने में सहयोग करेंगे। राज्यसभा सांसद आर्या ने सम्मान के लिए मेयर, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किच्छा में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.