रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन ने राइस मिलर्स की लंबित समस्याओं और आगामी धान खरीद सत्र को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने वर्ष 2019 से अब तक के करीब 500 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान समेत चार प्रमुख मांगें उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। मिलर्स ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान होने तक रुद्रपुर का कोई भी राइस मिलर आगामी धान खरीद सत्र के लिए सरकारी अनुबंध करने में असमर्थ रहेगा। रुद्रपुर में आयोजित एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं राइस मिलर्स की बैठक में वर्तमान समस्याओं, पुराने भुगतान और आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सभी मिलर्स की सहमति से मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन ने कहा कि वर्ष 20...