Rudrapur News: राइस मिलर्स एसोसिएशन की नगर कार्यकारिणी का गठन
रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित रुद्रपुर नगर राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी कैलाश अग्रवाल की देखरेख में सर्वसम्मति से अजय बंसल को अध्यक्ष, प्रवेश गोयल को महामंत्री और राजेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का राइस मिलर्स ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री प्रवेश गोयल और कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। राइस मिलर्स की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी मिलर्स के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। आवश्यक मामलों में शासन-प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.