Rudrapur News: रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक बनाने को बंगाली कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। क्षेत्र के प्रमुख कुशमौठ चौराहे का नाम बदलकर नोबेल पुरस्कार विजेता, विश्वकवि एवं राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर 'रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक' किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को बंगाली कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने समिति के अध्यक्ष नरेश साना के नेतृत्व में नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मण्डल को ज्ञापन सौंपा। नरेश साना ने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर के नाम पर इस प्रमुख चौक का नामकरण पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय होगा। उन्होंने बताया कि कुशमौठ चौराहा शक्तिफार्म का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसके आसपास शक्तिफार्म इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक और आमजन का आवागमन होता है। ऐसे में टै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.