रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। रविंद्र नगर के वार्ड नंबर 37 में श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन 16 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। छह दिवसीय महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान पुष्पांजलि, आरती और विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के तहत 16 अक्तूबर को सुबह नौ बजे षष्ठी कल्पारंभ, षष्ठी विहित पूजन और देवी बोधन के साथ पूजा का शुभारंभ होगा। 17 अक्तूबर को सप्तमी विहित पूजा, 18 अक्तूबर को महाअष्टमी और 19 अक्तूबर को महानवमी की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, 20 अक्तूबर को दशमी विहित पूजा होगी। महोत्सव का समापन 21 अक्तूबर को सिंदूर खेला और मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Noida News: ग्रेनो में 16 से 21 अक्तूबर तक गूंजें...