रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय और खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में रुद्रपुर के मुख्य बाजार में डेयरियों और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया गया। आनंद डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। गंदगी मिलने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। हंसराज डेयरी से पनीर, घी और मक्खन के नमूने लिए गए। यहां सफाई न मिलने पर डेयरी की निर्माण इकाई तत्काल बंद करा दी गई। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: रक्षाबंधन से पहले छापेमारी, 15 किलो खराब मिठाई नष्ट कृष्णा डे...