रुद्रपुर, जुलाई 21 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंगलवार को प्रबंध कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रभारी प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों को गुरुद्वारा साहिब का पूर्णकालिक प्रबंधक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह का सात जुलाई को बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद से रंजीत सिंह ढिल्लों प्रभारी प्रबंधक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उन्हें औपचारिक रूप से प्रबंधक का दायित्व सौंप दिया गया है। रंजीत सिंह ढिल्लों वर्ष 2007 से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह पूर्व में फार्म मैनेजर, लेखाधिकारी और ...