रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। ग्राम तुर्कागौरी में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन योजना के कार्य में आपत्ति लगाने को लेकर ग्रामीणों और आपत्तिकर्ता के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आपत्तिकर्ता पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, योजना के कार्य को लेकर कुछ लोगों ने मौखिक आपत्ति जताई है। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में भी एक व्यक्ति ने आपत्ति लगाई थी। आरोप है कि सात अगस्त की शाम करीब पांच बजे ग्रामीण योजना के कार्य से लौट रहे थे। मंदिर के पास आपत्तिकर्ता बैठा मिला। ग्रामीणों ने उसकी आपत्ति का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ...