Rudrapur News: यूपी के दो युवकों को गिरफ्तार, तमंचा और चाकू बरामद
रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे और दूसरे को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, एसआई दीपक बहुगुणा टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी दौरान काशीपुर रोड में फ्लाईओवर के पास दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता गणेश साहनी पुत्र मनोज साहनी निवासी सेठी कालोनी बिलासपुर रामपुर यूपी और प्रमोद साहनी पुत्र राम बालक साहनी निवासी सेठी कालोनी बिलासपुर रामपुर यूपी बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा और चाकू बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.