रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू किए जाने का खटीमा के व्यापारियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को व्यापारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले डिजिटल भुगतान के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने यूपीआई बॉक्स व क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढककर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर बढ़ती निर्भरता के बीच छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के सामने विभिन्न व्यावहारिक एवं आर्थिक चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि उनकी समस्याओं और चिंताओं पर संबंधित अधिकारियों एवं नीति-निर्माताओं द्वारा गंभीरता से विचार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान महामंत्री हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को असुविधा प...