Rudrapur News: यूजीसी रोल बैक की मांग को भैरव सेना ने दिया समर्थन
रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की यूजीसी रोल बैक मुहिम को भैरव सेना संगठन ने समर्थन दिया है। शनिवार को संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर यूजीसी रोल बैक की मांग बुलंद की। इस दौरान डॉ. महाजन ने कहा कि एक ओर हिंदू सम्मेलनों में समाज की एकता की बात की जाती है। वहीं दूसरी ओर यूजीसी जैसे कानून से हिंदू समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिपाल सिंह मकराना की मुहिम का समर्थन करते हुए कानून को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित धींगरा, गोपाल कश्यप, सतपाल सैनी, बाबूलाल शर्मा, मोहित प्रजापति, तनीषा, राकेश राणा और गीता चंद्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.