रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को झनकईया में सदस्यता अभियान चलाकर बंगाली समाज के कई लोगों को पार्टी से जोड़ा। खटीमा विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रोहित भट्ट ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, रोटी, कपड़ा और मकान जैसे जनसरोकार के मुद्दों को लेकर पार्टी आवाज उठाएगी। इसी वजह से क्षेत्र के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी, महामंत्री योगेश बोरा, केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष शिवलाल रस्तोगी, महिला नगर अध्यक्ष राजकुमारी वर्मा, संध्या विश्वास आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...