Rudrapur News: यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा खटीमा पहुंची
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की उत्तराखंड उत्थान यात्रा सोमवार को हल्द्वानी से शुरू होकर नानकमत्ता होते हुए खटीमा पहुंची। यहां शहीद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद यात्रा टनकपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा सिसई खेड़ा से नानकमत्ता, झनकट, सबौरा, देवरी, बिरिया, मझोला, बिछुआ, बगिया घाट, कुटरा, बिगराबाग, कंजाबाग और खटीमा शहर होते हुए शहीद स्थल पहुंची। यहां राज्य निर्माण के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद यात्रा अमाऊं और चकरपुर होते हुए टनकपुर के लिए रवाना हो गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी से शुरू हुई उक्रांद की उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.