रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) गदरपुर मंडल के तत्वावधान में बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने सम्मानित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, प्रतिभा और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि युवा मोर्चा...