रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: सितारगंज। युवती के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने आरोपियों पर कपड़े फाड़ने, गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, चन्दन पुत्र जगलाल, गुड्डू पुत्र जगलाल और बलराम पुत्र तपसी पर 17 मई को युवती के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...