रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। बरी अंजनिया गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूमि विवाद को लेकर हुई इस घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। सीओ नीरज सेमवाल ने गुरुवार को कोतवाली में मामले का खुलासा किया। बताया कि पांच जुलाई को बरी अंजनिया निवासी चंद्रबदन जोशी ने तहरीर देकर बताया था कि खेत में काम करने के दौरान स्कॉर्पियो कार से आए तीन लोगों ने तमंचे से उन पर फायरिंग की थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंग...