रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। करीब दो वर्ष से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक की गुमशुदगी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर-24, रम्पुरा निवासी कैलाशो पाल पत्नी ख्याली राम ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 35 वर्षीय पुत्र मुकेश पाल आठ सितंबर 2023 की सुबह घर से लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि घर में झाड़ू लगाते समय मुकेश की लिखी एक पर्ची भी मिली थी, जिसकी प्रति पुलिस को सौंपी गई थी। कैलाशो पाल के अनुसार, 11 सितंबर 2023 को रम्पुरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...