Rudrapur News: युवक का एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से उड़ाए 10 हजार
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के लेबर चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर एक शातिर ठग ने युवक का ध्यान भटकाकर उसका एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कार्ड का दुरुपयोग करते हुए खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, खेड़ा कोर्ट कम्पाउंड निवासी अजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल 2026 को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह लेबर चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान उसके पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने बातचीत कर उसका ध्यान भटका दिया। इस बीच उसका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। जब वह एटीएम कक्ष के गार्ड को बुलाने गया तो आरोपी मशीन से कार्ड निकालकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.