रुद्रपुर, नवम्बर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: छुट्टी के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रहीप्रदूषण और मौसम बदलाव से बढ़ीं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां मौसम के उतार-चढ़ाव और दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को गोवर्धन पर्व के चलते मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बंद रही। ऐसे में उपचार के लिए मरीज इमरजेंसी पहुंचे। यहां सांस लेने में दिक्कत, नाक और गला बंद होने और आंखों में जलन की शिकायत लेकर कई मरीज पहुंचे। सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन भी दी गई। अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 8 से 10 मरीज सांस की समस्या और 25 से 30 मरीज मौसम के बदलाव से जुड़ी परेशानी लेकर पहुं...