रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक व्यक्ति ने अपने ही मोहल्ले के दो युवकों और उनके साथियों पर रंजिशन मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस न लेने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का बयान खेड़ा कॉलोनी वार्ड 19 निवासी योगेश मोहन जौहरी पुत्र विष्णु मोहन जौहरी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि बीती 13 जनवरी को मोहल्ले के कुछ युवकों ने उससे मारपीट की थी। इस मामले में उसने रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसी मामले को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि छह अप्रैल की...