रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: खटीमा। कुटरी-पचौरिया के निवासी मोहन चंद्र जोशी को भाजपा के जिला पंचायत प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा राजू नगदली व अजय साहनी को प्रकोष्ठ का उप संयोजक बनाया गया है। जोशी को जिम्मेदारी मिलने पर दर्जाधारी मोहनी पोखरिया, गंभीर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है। जोशी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...