रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात कर काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया । मेयर ने मुख्यमंत्री को दिए गए पत्रों में नगर निगम की लंबित परियोजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा कि इन योजनाओं के शीघ्र अनुमोदन से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अनुरोध किया गया कि पूर्व में उनके द्वारा की गई घोषणाओं केअंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के साथ-साथ शहर में पांच वेंडिंग जोन के निर्माण, डोग शेल्टर होम, 17 नए वार्डों में सड़क, नाला एवं नाली निर्माण, ढेला पुल के पास व्यावसायिक परिसर का निर्माण, अवस्थापना न...