रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: खटीमा। बहुउद्देशीय झनकट दीर्घाकार सहकारी समिति लिमिटेड में मंगलवार को भारत सरकार की खेत बचाओ योजना के तहत पतंजलि के सहयोग से मृदा परीक्षण मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को मिट्टी की जांच, उन्नत फसल उत्पादन और बीजों के चयन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख गौरव नेगी रहे। संचालन समिति के सचिव सुरेश चंद्र सती ने किया। वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व और उन्नत खेती की तकनीकों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...