Rudrapur News: मूसलाधार बारिश से शहर की गलियां जलमग्न
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: किच्छा। रविवार सुबह तड़के से हुई मूसलाधार से बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। आवास विकास समेत शहर व गलियों में पानी भर गया। आवास विकास में नालियों के ऊपर ऊंचे स्लिप बनने से पानी टकरा कर लोगों के घरों में भराना शुरू हो गया। जिससे लोगों ने नालियों की सफाई की मांग की। वही पुलभट्टा अंतर्गत सिरौली कलां में भी बारिश के पानी से गालियां भर गयी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक विजयेन्द्र चौधरी ने बताया कि जलभराव के स्थानों पर पानी निकासी के लिए पालिका की टीम लगातार काम कर रही है। वहीं तहसीलदार गिरीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अर्लट मोड पर रखा गया है। फिलाहल क्षेत्र की स्थिती सामान्य है। गोला नदी के आसपास नहीं जाने की लोगों को हिदायत दी गयी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.