रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) और सहयोगी संगठनों ने डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनकी बर्खास्तगी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से जानबूझकर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे गरीबों, मजदूरों, दलितों और आम नागरिकों के मताधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों पर रोक लगाने और सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: आइसा और पछास ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन आप के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र ग...