रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को रुद्रपुर और जसपुर में अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सरसों तेल, तिल तेल, सब्जी मसाला, तिल बर्फी, बेसन के लड्डू, मावे की बर्फी और दाल मखनी के कुल सात नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। जांच में नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में रुद्रपुर में कार्रवाई की गई। आवास विकास स...