Rudrapur News: मिनी स्टेडियम की प्रक्रिया शुरू होने पर जताया आभार
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- Rudrapur News: किच्छा। इंदिरा गांधी खेल मैदान में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर भाजयुमो जिला महामंत्री विशाल चौहान की अगुवाई में खेल प्रेमियों ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह के प्रयासों के लिए उनका स्वागत व अभिनंदन किया। गुरुवार को खेल प्रेमी विवेकदीप सिंह कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विवेकदीप का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि मिनी स्टेडिम खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विवेकदीप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि खुरपिया क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग की जाएगी। यहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, भाजपा नेता भूपेंद्र राय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.