रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रुद्रपुर शहर की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलने जा रहा है। 786.73 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी मास्टर ड्रेनेज प्लान का पहला चरण धरातल पर उतरने जा रहा है। इसके तहत 441.79 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्माण एवं संबंधित कार्य किए जाएंगे। दिसंबर पहले सप्ताह से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है। मास्टर ड्रेनेज प्लान की प्रगति और निर्माण कार्य की तैयारियों को लेकर विधायक शिव अरोरा ने सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने योजना की वित्तीय स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया, निर्माण कंपनी को जारी लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) और विभिन्न विभागों की यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित सभी महत्वपूर्ण...