रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: खटीमा। इस्लामनगर स्थित मदीना मस्जिद के पास कच्चे रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या से परेशान वार्ड नंबर चार के लोगों ने शुक्रवार को तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण को ज्ञापन सौंपकर सीसी सड़क निर्माण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नई बस्ती फैजाने मदीना मस्जिद के पास करीब 180 मीटर लंबा कच्चा मार्ग जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश के दौरान मार्ग पर पानी भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...