रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के साथ बीती 13 अगस्त को मारपीट हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक युवक पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। 42 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र होरीलाल निवासी वार्ड 3 लालपुर का 13 अगस्त को एक युवक से झगड़ा हो गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने सुभाष पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें सुभाष का कान कट गया। इस कारण उसके 30 टांके लगाने पड़े। सुभाष का घर पर रहते हुए रुद्रपुर के निजी अस्पताल से उपचार चल रहा था। रविवार को सुभाष की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर रुद्रपुर अस्पताल जा रहे थे। इस बीच सुभाष की रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि शव...