Rudrapur News: मारपीट, धमकाने के आरोप में चार नामजद
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करनवीर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी प्रतापपुर-3 की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात गुरुद्वारा रोड स्थित उसकी दुकान पर मंजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम धुसरी, करमजीत सिंह उर्फ करमा पुत्र अमरीक सिंह निवासी सुंदरनगर, सुखदेव सिंह पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम ड्यूढ़ी और बलजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम घुसरा ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.