Rudrapur News: मानव तस्करी और साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। किंग्स हाइट इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर ग्रामसभा में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को नौकरी, विदेश में रोजगार या अधिक वेतन का लालच देने वाले अजनबियों पर बिना सत्यापन भरोसा न करने की सलाह दी गई। साइबर अपराध से बचाव के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने और निजी जानकारी, फोटो, ओटीपी आदि अनजान व्यक्ति से साझा न करने को कहा गया। साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर सहायता लेने की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के साथ छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया। विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.