Rudrapur News: मां गौरा और भगवान महेश्वर को श्रद्धालुओं ने दी विदाई
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सातूं-आठूं पर्व के तहत कंजाबाग पटिया स्थित हनुमान मंदिर में विराजमान मां गौरा और भगवान महेश्वर को मंगलवार को श्रद्धालु महिलाओं ने विधि-विधान से विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ पारंपरिक खेल भी लगाए। क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार दोपहर पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन किया। पुजारी राकेश भट्ट ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक खेल लगाए। बाद में मां गौरा और भगवान महेश्वर की प्रतिमाओं को सिर पर रखकर महिलाएं शांति वन पहुंचीं, जहां विधि-विधान से उन्हें विदाई दी गई। मान्यता है कि विदाई के बाद भगवान महेश्वर मां गौरा को अपने साथ कैलास ले जाते हैं। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: गौरा-महेश्वर की विदाई में उमड़ा आस्था का सैलाब इस अवसर पर कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.