Rudrapur News: महिला से अभद्रता का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। महिला के साथ अभद्रता और परिवार के सदस्यों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किच्छा की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गोलू लोहिया और पंकज उर्फ सोनू उसकी बहू पर बुरी नजर रखते हैं। दोनों रास्ते में आते-जाते उसकी बहू पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। विरोध करने पर आरोपी परिवार को धमकी देते थे, जिसके कारण वे चुप रहे। आरोप है कि 24 जून को पीड़िता की बहू घर के गेट के पास खड़ी थी। तभी गोलू ने उसकी ओर अश्लील इशारा किया। यह देखकर उसके पुत्रों ने विरोध किया। इस पर गोलू अपने साथ पंकज उर्फ सोनू, किशन लोहिया, मोहित लोहिया और रूबल लोहिया को लेकर आया और उसके पुत्रों के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर उसका ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.